Cat-1

Cat-2

Cat-3

Cat-4

» » » एचओडी से परेशान बीटेक स्टूडेंट ने दी जान


लखनऊ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एचओडी की प्रताड़ना से तंग होकर बीटेक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी. स्टूडेंट के शव के पास से चार पेज का एक सुसाइट नोट भी मिला है. पुलिस ने आरोपी एचओडी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ का रहने वाला लवकेश मिश्रा लखनऊ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था. आरोप है कि उसका एचओडी दीपक असरानी उसे परेशान किया करता था. छात्र से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था. पैसे नहीं मिलने पर उसे अटेंडेंस नहीं देता था.

आरोप यह भी है कि एचओडी ने छात्र को बीटेक के फोर्थ सेमेस्टर में पेपर भी नहीं देने दिया. यहां तक की पैर में दर्द होने के बाद जब वह उससे मिलने गया, तो उसने उससे सीधे मुंह बात तक नहीं की. इन सभी बातों से दुखी और निराश होकर छात्र ने खुदकुशी कर ली.

मृतक छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है, 'मैं लवकेश मिश्रा अपने पूरे होश में सुसाइड लेटर लिख रहा हूं. मैं मरना नहीं चाहता, लेकिन अब मैं और प्रेशर बर्दाश्त नहीं कर सकता. मेरे सुसाइड करने की वजह सिर्फ और सिर्फ मेरे ब्रांच के एचओडी दीपक असरानी हैं, जो कम्‍प्‍यूटर साइंस के टीचर हैं.

सुसाइड नोट में आगे लिखा है, 'मैं अपने एचओडी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं. मेरी मौत का जिम्‍मेदार सिर्फ एचओडी है. पापा, मैं आपसे तहे दिल से माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि आपकी उम्‍मीदों को पूरा नहीं कर सका. आई एम सॉरी...लवकेश मिश्रा.'

थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के घरवालों की तहरीर के आधार पर एचओडी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी एचओडी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. स्टूडेंट ने सुसाइड नोट में लिखी बात मोबाइल में भी रिकॉर्ड की है. वह कुछ दिनों से बीमार भी था.
«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

About the Author Hemant Verma

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

No comments

Leave a Reply

अजब गज़ब

video

Gadget

Cat-5

Cat-6