Cat-1

Cat-2

Cat-3

Cat-4

» » » घटेगी सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या, पढ़िए, आर्थिक सर्वेक्षण की खास बातें


केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है। सर्वेक्षण में एलपीजी के सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या घटाने की सिफारिश की गई है। 12 सिलेंडरों की संख्या 10 करने की सिफारिश की गई है। आर्थिक सर्वेक्षण में ये भी कहा गया है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने से महंगाई नहीं बढ़ेगी।


आर्थिक सर्वे की बड़ी बातें

अगले 2-3 साल में भारत के जीडीपी विकास दर को 8 से 10% करने का पर्याप्त अनुमान लगाया गया है। 2015-16 के लिए सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी की विकास दर 7 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। वहीं सर्विस सेक्‍टर 9.2 फीसदी रहने का अनुमान है। सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात के रूप में चालू खाते का घाटा होने की संभावना है। जो 1 से 1.5% की कम रेंज में हैं। 4.0 से 4.5 फीसदी तक महंगाई दर रहने का अनुमान लगाया गया है।

आर्थिक सर्वे के मुताबिक डिफेंस सेक्टर में 49% तक, रेलवे में 100%, बीमा और पेंशन में 49% तक, एफडीआई की अनुमति के साथ अधिक सार्वजनिक एफडीआई नीति अपनाई गई है। 2015-16 के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य का अनुमान 3.9% है।
«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

About the Author Hemant Verma

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

No comments

Leave a Reply

अजब गज़ब

video

Gadget

Cat-5

Cat-6