Cat-1

Cat-2

Cat-3

Cat-4

» » » » यरवदा जेल से रिहा हुए संजय दत्त, कहा- दोस्तों, आजादी की राह इतनी आसान नहीं



बॉलीवुड के मशहूर अभि‍नेता संजय दत्त के लिए गुरुवार यकीनन उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है. मुंबई सीरियल धमकों में अवैध हथियार रखने की सजा काटकर वो पुणे की यरवदा जेल से 42 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हो रहे हैं. फिल्मों में सबका दिल जीतने वाले 'मुन्नाभाई' ने अपनी नेकदिली से जेल प्रशासन और कानून व्यवस्था का भी दिल जीता है, लिहाजा अदालत उन्हें सजा की मियाद (5 साल) से 8 महीने पहले ही रिहा कर रही है. हालांकि इस बाबत उनकी रिहाई का विरोध भी शुरू हो गया है.

There are many people inside the jail,but why is he(Sanjay Dutt)not given same treatment as others-Avinash,Protester pic.twitter.com/IiKu3DqEiS

— ANI (@ANI_news)
यरवदा जेल के बाहर गुरुवार सुबह से ही कुछ लोग अभिनेता की रिहाई का विरोध कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने एहतियात बरतते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. पुणे में जेल और मुंबई में संजय दत्त के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दत्त का परिवार लीगल टीम के साथ जेल पहुंच चुका है.

Protest outside Pune's Yerwada Central Jail against actor Sanjay Dutt's release, detained by police pic.twitter.com/3joC3p751S

— ANI (@ANI_news) February 25, 2016
Security tightened outside Pune's Yerwada Central Jail ahead of Actor Sanjay Dutt release pic.twitter.com/7CMiA64j0R

— ANI (@ANI_news) February 25, 2016
पुणे की यरवदा जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त करीब 11 बजे तक मुंबई पहुंचेंगे. विशेष विमान से उनका परिवार पहले ही पुणे पहुंच चुका है. मुंबई पहुंचने के बाद दत्त और उनका परिवार सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा के दर्शन करेंगे. इसके बाद 'संजू बाबा' मरीन लाइन के बड़े कब्रिस्तान जाएंगे और मरहूम मां नरगिस की कब्र पर सिर झुकाएंगे. उसके बाद बांद्रा में अपने घर इम्पीरियल हाइट्स में संजय दत्त मीडिया से बात करेंगे.

देशभर में संजय दत्त के फैंस अपने चहेते अभि‍नेता की रिहाई से काफी खुश हैं. मुंबई में उनके घर के बाहर 'वेलकम बैक' से पोस्टर लगाए गए हैं.

Posters put up outside Actor Sanjay Dutt's residence in Pali Hill (Bandra, Mumbai) pic.twitter.com/0LOTmkZ1ef

— ANI (@ANI_news) February 25, 2016
जेल में कैदियों के लिए रेडियो जॉकी थे संजय दत्त
गौरतलब है कि 1993 मुंबई बम धमाकों के सिलसिले में संजय दत्त को 5 साल कैद की सजा हुई थी. हालांकि, सजा पूरी करने के 8 महीने पहले ही उनकी रिहाई रोकने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की गई, जिस पर सुनवाई होनी अभी बाकी है.

Posters put up outside Actor Sanjay Dutt's residence in Pali Hill (Bandra, Mumbai) pic.twitter.com/w8dlIXsD8r

— ANI (@ANI_news) February 25, 2016
मई 2013 को संजय दत्त पुणे की यरवदा जेल पहुंचे थे. उनकी रिहाई के लिए 25 फरवरी की तारीख मुकर्रर हुई, जो पूरी सजा से 8 महीने 16 दिन कम है. जेल में संजू बाबा कैदियों के लिए रेडी जॉकी का काम करते थे.

ट्विटर पर भी ट्रेंड में संजय दत्त

इस बीच सोशल मीडिया पर बुधवार शाम से ही #SanjayDutt ट्रेंड में है. ट्विटर से लेकर फेसबुक तक हर जगह फैंस इस ओर अपनी राय और खुशी जाहिर कर रहे हैं.

आज #SanjayDutt के लिए जीवन की सबसे बड़ी रिलीज़! इस शानदार गुरूवार के लिए संजय और उनके सभी Fans को बधाई

— Lokesh Sharma (@_lokeshsharma) February 25, 2016
Scene outside Yerwada Jail. Release formalities to begin anytime soon. #SanjayDutt @ibnlive pic.twitter.com/0TfeVRRuvM

— Shawan Sen (@shawansen) February 25, 2016
#SanjayDutt finally released from Jail today. Well come Baba #mumbaikars waiting for you @RajkumarHirani @SrBachchan pic.twitter.com/VGQSyl6H7H

— Imran Solanki (@imransolanki313) February 25, 2016
Very Happy For #SanjayDutt as he will be back in Films.... ☺ n will be a Good Person.... ☺ pic.twitter.com/Im8YzRP7Xc

— Sankit Hendre (@sankitdreams) February 25, 2016
«
Next
Newer Post
»
Previous
Older Post

About the Author Hemant Verma

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

No comments

Leave a Reply

अजब गज़ब

video

Gadget

Cat-5

Cat-6