Cat-1

Cat-2

Cat-3

Cat-4

Label: Tech World


 टॉमिल्सन को दुनियाभर से श्रद्धांजलि दी गई।  गूगल की जीमेल टीम ने ट्वीट किया, ''ईमेल के आविष्कार और नक्शे पर एट रेट का चिह्न लगाने के लिए शुक्रिया, रे टॉमिल्सन। हैशटैग आरआईपी।''   इंटरनेट के जनकों में से एक माने जाने वाले विंट सर्फ ने टॉमिल्सन के निधन की ''बेहद दुखद खबर'' पर शोक जाहिर किया। विंट यूएस डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी के प्रबंधक रहे हैं।

टॉमिल्सन ने जब ईमेल पतों के लिए एट द रेट का आविष्कार किया तो उसे डीएआरपीए के एरपानेट पर लगाया गया था। वह ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने एट द रेट चिह्न का इस्तेमाल किसी यूजर को अपने होस्ट से अलग करने के लिए किया।

मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के स्नातक ने अपने ब्लॉग पर अपने आविष्कार के बारे में विस्तार से लिखा था। उनका कोशिश थी कि तथ्य पीछे न छूट जाएं।

उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था, ''पहला संदेश दो मशीनों के बीच भेजा गया। ये मशीनें एरपानेट के जरिए एक दूसरे के एकदम पास रखकर जोड़ी गई थीं।'' ''मैंने एक मशीन से दूसरी मशीन पर खुद को ही कई संदेश भेजे। वे संदेश अब मैं भूल चुका हूं।''

टॉमिल्सन ने अंग्रेजी भाषा के कीबोर्ड में शुरुआती अक्षरों का संदर्भ देते हुए कहा था कि ''संभवत: पहला संदेश क्यूडब्ल्यूईआरटीवाईयूआईओपी या कुछ ऐसा ही था।''   उन्होंने लिखा था, ''जब मुझे संतुष्टि हो गई कि यह प्रोग्राम कारगर है, तब मैंने अपने बाकी समूह को संदेश भेजा, जिसमें बताया गया कि किस तरह से संदेशों को पूरे नेटवर्क पर भेजा जाए। नेटवर्क ईमेल के पहले इस्तेमाल में इसके अपने अस्तित्व पर ही बात की गई।'' 

Email के लिए Google का Gmail दुनिया में सबसे ज्यादा यूज में लिया जाता है। इस ईमेल सर्विस की बढ़ती लोकप्रियता और यूजर्स के अकाउंट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब गूगल ने जीमेल यूजर्स के लिए एक नया फीचर जारी किया गया है। हालांकि यह फीचर पेड यूजर्स के लिए आया है। गूगल ने जीमेल में यह फीचर ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन (OCR) नाम से दिय है।

बेहर सिक्योरिटी फीचर है ओसीआर

जीमेल का "Optical Character Recognition" फीचर ईमेल की बेहतर सिक्योरिटी के लिए दिया गया है। जीमेल पर आए इस फीचर की कंपनियों में कार्यरत कर्मी, वहां की गोपनीय और महत्‍वपूर्ण सूचनाओं को लीक नहीं कर सकेंगे। यह सेवा केवल उन्‍हीं कस्‍टमर्स को मिलेगी, जो गूगल एप्स की पेड सर्विस का उपयोग कर रहे हैं।

एडमिन के अलावा कोई नहीं कर सकता एक्सेस

जीमेल का ओसीआर फीचर, सामान्‍य तस्वीरें तथा सर्च किए जाने वाले डाटा, सोशल सिक्योरिटी नंबर या पासवर्ड का विश्‍लेषण करता है। यह तकनीक डाक्यूमेंट्स को स्‍कैन करके संबंधित कीवर्ड्स का उससे मिलान करती है, और इसकी जांच एडमिन की ब्लैकलिस्ट से करता है। यदि संबंधि‍त कीवर्ड ब्लैकलिस्ट हुए तो उस फाइल को एडमिन के अलावा कोई और एक्सेस नहीं कर सकेगा।

गोपनीय जानकारियां नहीं होगी लीक
गूगल ने अपने एक ब्लॉगपोस्ट में लिखा है कि गोपनीय तथा संवेदनशील जानकारियां केवल डॉक्‍यूमेंट्स में ही नहीं बल्कि इमेजेज में भी होती हैं। इसलिए ओसीआर तथा डीएलपी फीचर इन सभी को जांचता है और उनके लिए बेहतर सिक्योरिटी मुहैया कराता है।


दुनिया का सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्द ही ब्लैकबैरी ऑपरेटिंग सिस्टम से अपना सपोर्ट खत्म करने की तैयारी में है. इसके अलावा कंपनी Nokia S40 और Nokia Symbian S60 के लिए भी सपोर्ट नहीं देगी.

कंपनी ने अपने एक ब्लॉगस्पॉट में कहा कि Android के 2.2 और 2.2 वर्जन के लिए भी सपोर्ट बंद किया जाएगा. साथ ही Windows 7.1 स्मार्टफोन में भी इसके सपोर्ट बंद हो जाएंगे. कंपनी ने जारी किए एक बयान में बताया, ' ये मोबाइल हमारे लिए काफी अहम रहे हैं लेकिन अब उनमें वो क्षमता नहीं रही जिसमें व्हाट्सएप के नए फीचर्स दिए जा सकें.'

व्हाट्सएप ने ब्लॉगपोस्ट में यह भी कहा है, 'यह काफी मुश्किल भरा फैसला है पर यह उन लोगों के हित में हो जो अपने फैमिली. फ्रेंड्स और अपने लोगों से व्हाट्सएप के जरिए जुड़ते हैं. अगर आप दिए गए इन डिवाइस को यूज करते हैं तो हम आपको नए एंड्रॉयड, आईफोन या विंडोज स्मार्टफोन लेने की सलाह देते हैं.'

2016 के आखिर तक इनमें व्हाट्सएप का सपोर्ट पूरी तरह बंद हो जाएगा. इससे इसमें सिक्योरी समेत कई अहम अपडेट नहीं मिलेंगे जिसके बाद इन स्मार्टफोन में WhatsApp यूज नहीं किया जा सकेगा.




सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से देश में सभी प्रकार की बच्चों की पॉर्नोग्रफी पर पाबंदी लगाने के तरीके सुझाने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि देश अभिव्यक्ति की आजादी या स्वतंत्रता के नाम पर कोई एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकता है।

जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस शिव कीर्ति सिंह की बेंच ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र हलफनामा दायर करके बाल पॉर्नोग्रफी पर लगाम लगाने के तरीकों पर सुझाव दे। कोर्ट ने कहा कि मासूम बच्चों को ऐसे दर्दनाक हालात का पीड़ित नहीं बनाया जा सकता है।


कोर्ट ने कहा कि कला और अश्लीलता के बीच रेखा खींचने की जरूरत है और बाल पॉर्नोग्रफी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर सही नहीं ठहराया जा सकता है। बेंच ने कहा कि पॉर्नोग्रफी बहुत मुश्किल विषय है। कोर्ट ने कहा कि पॉर्नोग्रफी से संबंधित पैमानों पर फैसला होना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि अन्य मामलों में भी यह व्यवस्था दी गई है कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1 ए) में मौजूद अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संपूर्ण नहीं है और इस पर तर्कसंगत प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

केंद्र ने जब कोर्ट से कहा कि पॉर्न परोसने वाली साइटों पर पाबंदी लगाना मुश्किल है, क्योंकि वे किसी देश के क्षेत्राधिकार में नहीं आते हैं तो कोर्ट की बेंच ने कहा कि आपको एक रेखा खींचनी होगी कि सार्वजनिक रूप से क्या देखा जा सकता है और अकेले में क्या देखा जा सकता है?

दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट फोन फ्रीडम 251 बनाने का दावा करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स एक नए विवाद में फंसती दिख रही है। इस बार इस पर धोखाधड़ी और बकाए का भुगतान नहीं करने का आरोप लगा है। यह आरोप एक कस्टमर केयर कंपनी ने किया है।

बीपीओ कंपनी Cyfuture के फाउंडर अनुज बैराठी का आरोप है कि कंपनी ने काम के बदले पैसा नहीं दिया है। हालांकि हालांकि रिंगिंग बेल्स ने इन आरोपों को खारिज किया है।

अनुज ने बताया कि कंपनी द्वारा उनकी प्रबंधन टीम को जब अपने लॉन्च कार्यक्रम में आने वाले कई वरिष्ठ राजनेताओं के नाम दिखाए तो हमने उनकी परियोजना अपने हाथ में लेने का निर्णय किया। इसके बाद बीपीओ कंपनी के पास रिंगिंग बेल्स को लेकर लाखों की संख्या में कॉल्स की गईं जिनका उचित जवाब भी दिया गया। बैराठी ने कहा कि एग्रीमेंट के मुताबिक, असंतोषजनक सेवाओं के चलते अनुबंध समाप्ति की स्थिति में रिंगिंग बेल्स को 30 दिन का नोटिस पीरियड उपलब्ध कराना था और सभी बकाए का भुगतान करना था।

बीपीओ से हुए कॉन्ट्रेक्ट के अनुसार रिंगिंग बेल्स ने बीपीओ के साथ एक साल का न्यूनतम लॉक-इन पीरियड का वादा किया था। लेकिन जब बीपीओ कंपनी ने पेमेंट के बारे में पूछा तो रिंगिंग बेल्स ने झूठे आरोप लगाने शूरू कर दिए। रिंगिंग बेल्स ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि बीपीओ कंपनी हमारे कस्टमर्स को कनेक्ट करने में असमर्थ थी। इसकी हमें हजारों शिकायतें मिली हैं।


कल तक दर्ज हो जाएगा मामला

बैराठी ने कहा कि हम कल तक मामला दर्ज करवाएंगे। क्योंकि हमने रिंगिंग बेल्स प्रोजेक्ट के लिए 100 लोगों को हायर किया था। अगर अब इन लोगों को निकालते हैं तो हमारी कंपनी में उथल पुथल मच जाएगा।

दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 को बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्‍स ने नई घोषणाएं की है। फ्रीडम 251 के बारे में कंपनी ने एक नई जानकारी दी है। अब इस फोन के भुगतान के लिए कैश ऑन डिलीवरी विकल्‍प की घोषणा की गई है।

रिंगिंग बेल्स ने अपने फेसबुक पेज पर इस बात की घोषणा की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि फ्रीडम 251 पहले सिर्फ 25 लाख लोगों को ही प्राप्त होगा, जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन करा रखा है। वहीं कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि उपभोक्तओं को यह पेमेंट तब करनी है, जब हैंडसेट उनके घर पर प्राप्त हो जाए।

फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की डिलीवरी से पहले फोन की पेमेंट आदि भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में रिंगिंग बेल्स कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्‍शन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

कंपनी द्वारा की गई घोषणा में कहा गया है कि ‘हमने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्‍शन शुरू करने का फैसला किया है। इससे पहले फ्रीडम 251 को खरीदने के लिए पेमेंट का ऑप्‍शन पेमेंट गेटवे के माध्यम से उपलब्ध था। कैश ऑन डिलीवरी का पेमेंट ऑप्‍शन आने के बाद उपभोक्ताओं को अपना कार्ड डिटेल ऑनलाइन देने की आवश्यकता नहीं है।

Motorola अपने सबसे जबरदस्त स्मार्टफोन Moto X Force को अब भारत में भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह शेटरप्रूफ स्क्रीन वाला फोन है। मोटो एक्स फोर्स को भारत के 400 रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल यह स्मार्टफोन ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपड्रील पर 49999 रूपए की कीमत में उपलब्ध है।

शेरटप्रूफ डिस्पले है सबसे खास बात... 

Motorola Moto X Force की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा शेटरप्रूफ डिस्पले हैं। यह डिस्पले इतना कठोर है कि फोन के ऊंचाई से गिरने या उसकी स्क्रीन पर हथौड़े से हल्की चोट करने पर भी नहीं टूटता है। यह फीचर इसके ड्रॉयड टर्बो 2 में भी दी गई है।


दो वेरियंट में उपलब्ध

मोटारोला मोटो एक्स फोर्स को 32 जीबी तथा 64 जीबी वर्जन में उतारा गया है। इसके 32 जीबी वर्जन की कीमत 49999 रूपए तथा 64 जीबी वर्जन की कीमत 53999 रूपए है। यह फोन ब्लैक, ग्रे और व्हाइट रंगों में मिलेगा।


2 टेराबाइट तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट

मोटोरोला मोटो एक्स फोर्स में 5.4 इंच की क्यूएचडी डिस्पले स्क्रीन, स्नैपड्रेगन 810 ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 3 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम लगे हैं। इस फोन की दूसरी खास बात ये है कि इसमें 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट हहोता है। इसमें 3760 एमएएच की बैटरी क्विक चार्जिंग फीचर के साथ दी गई है।


बेहतर कैमरा स्मार्टफोन

इस हैंडसेट में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है। 3जी के अलावा यह फोन 4जी नेटवर्क पर भी काम करता है।

अजब गज़ब

video

Gadget

Cat-5

Cat-6