Cat-1

Cat-2

Cat-3

Cat-4

Label: Sports


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में युवराज के टखने में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें पिच पर भी काफी परेशानी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार इस चोट के कारण 2016 वर्ल्ड टी20 में युवी का सफर अब खत्म हो सकता है। हालांकि अभी तक टीम मैनेजमेंट ने युवराज की चोट पर कोई बयान नहीं दिया है।

उनकी जगह आईपीएल स्टार मनीष पांडे को टीम में जगह मिल सकती है। मोहाली में जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कप्तान धोनी ने युवराज की चोट के संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि इस उनके खेलने या ना खेलने का फैसला सोमवार को होगा। टीम प्रबंधन युवराज की चोट का आकलन कर रहा है। टखना मुड़ने के बाद युवराज दर्द से कराह रहे थे और फिजियो उन्हें देखने मैदान में गए थे।

कर्नाटक के बल्लेबाज पांडे यहां चोटिल युवराज के कवर के तौर पर पहुंचे हैं जबकि अब तक बेंच पर रहे रहाणे पर भी फोकस होगा। हालांकि युवराज का एमआरआई स्कैन कराया गया है। उनके फिट नहीं होने पर रहाणे या पांडे को 31 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल में मौका मिलेगा।

जिस मैच में एबी डिविलियर्स खेल रहे हों उस मैच में किसी भी बल्लेबाज के लिए अपनी चमक बिखेर पाना बहुत ही मुश्किल काम होगा. लेकिन क्रिकेट की नवजात टीम के एक बल्लेबाज ने ये काम बखूबी कर दिखाया. इस टी20 वर्ल्ड कप में जब साउथ अफ्रीका का मुकाबला अफगानिस्तान से हुआ तो संयोग से एबी डिविलियर्स ने अफगान गेंदबाजों को क्रिकेट का ककहरा सिखाते हए सिर्फ 29 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 64 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 209 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया.
ज्यादातर लोगों को लगा कि अफगानिस्तान की करारी हार तय हैं लेकिन अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने साउथ अफ्रीका को डिविलियर्स के ही अंदाज में जवाब दिया. शहजाद ने महज 19 गेंदों पर 44 रन ठोक डाले और उसमें 5 विशालकाय छक्के शामिल थे. आखिर में अफगानिस्तान ने 172 रन का स्कोर बना लिया. शहजाद इस टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे हैं. यह 28 वर्षीय अफगानी विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को अपना आदर्श मानता है और यकीन मानिए धोनी की ही तरह का हेलिकॉप्टर शॉट भी खेलता है. आइए आपको मिलाते हैं अफगानिस्तान के धोनी से. 
मिलिए अफगानिस्तान के धोनी सेः
मोहम्मद शहजाद टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और इस टी20 वर्ल्ड कप में वह अपनी टीम के लिए धोनी की तरह ही संकटमोचक साबित हुए हैं. उनमें धोनी की ही तरह दमदार छक्के मारने का दमखम है. भारीभरकम डीलडौल वाले इस क्रिकेटर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा. अगर इस टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने में सफल रही है तो इसका बड़ा श्रेय मोहम्मद शाहजाद की बैटिंग को जाता है.
आप रिकॉर्ड देख लीजिए, शहजाद इस टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने बनाने वालों की लिस्ट में अभी भी नंबर दो पर हैं. उन्होंने इस टी20 वर्ल्डकप में 7 मैचों में एक हाफ सेंचुरी की मदद से 222 रन बनाए और वह भी 140 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से. इस टी20 वर्ल्ड कप में जब-जब टीम को उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने शानदार योगदान दिया. स्कॉटलैंड के खिलाफ क्वॉलिफाइंग राउंड में उन्होंने 61 रन की पारी खेलकर अफगानिस्तान को टॉप-10 में पहुंचने का रास्ता तैयार किया.  
वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को रविवार को होने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा। इसी बीच मौका-मौका की तर्ज पर बांग्लादेश और पाकिस्तान का मज़ाक उड़ाने के बाद अब फैंस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक स्पूफ वीडियो बनाया है।

वीडियो में बांग्लादेश, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मेंबर्स एक ट्रेवल एंजेसी में नज़र आ रहे हैं।
देखें वीडियो......

साल 2007 और 2011 हर भारतीय क्रिकेट फैन की आंखों में आज भी एक मखमली याद बनकर गुज़र जाता है. देशभर के करोड़ों क्रिकेट फैंस एक बार फिर से आस लगाए बैठे हैं कि एक बार फिर से वर्ल्ड टी20 की वो चमचमाती हुई ट्रॉफी भारत में आएगी. लेकिन, वो राह उतनी भी आसान नहीं है क्योंकि इस बार उस राह का सबसे बड़ा रोढ़ा और कोई नहीं बल्कि वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है.
जी हां वही ऑस्ट्रेलिया जिसने 2003 विश्वकप फाइनल में गांगुली की आक्रामक टीम को धूल चटाई थी, वही ऑस्ट्रेलिया जिसने कप्तान धोनी की अजेय सेना को 2015 विश्वकप में घरेलू मैदान पर हराकर करोड़ों देशवासियों को ऐसी चोट दी थी जो आज तक ज़िंदा है.
लेकिन इन सब के बावजूद क्रिकेट विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया से जुड़े ऐसे भी आंकड़ें हैं जो ऑस्ट्रेलिया को भी आज रात सोने नहीं देंगे क्योंकि टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन होने का रास्ता हर बार ऑस्ट्रेलिया को पार कर के निकला है और युवराज के बिना वो राह तय नहीं की जा सकती.
आइये अब हम याद दिलाते हैं युवराज और ऑस्ट्रेलिया से होकर विश्व विजेता बनने का वो रास्ता.
# 2007 में तमाम बड़ी टीमों को हराकर विजय रथ पर सवार ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरा विश्वकप खिताब जीता था जिसके बाद में वो पहला वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट खेलने दक्षिण अफ्रीका पहुंचा. जहां बेहतरीन फॉर्म से गुजरने वाले ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला सेमीफाइनल में भारत के साथ डरबन के मैदान पर खेला गया.
इस मुकाबले में भारतीय टीम ने युवराज सिंह के 5 चौके और 5 छक्कों के साथ 30 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी से ऑस्ट्रेलिया के सामने 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इस पारी में कप्तान धोनी 36 रनों के साथ दूसरे सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. ऑस्ट्रेलिया ने इस स्कोर के सामने 173 रनों पर दम तोड़ दिया और बाहर हो गई.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो खास जीत युवी और धोनी को आज भी याद होगी. जिसके बाद भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड टी20 खिताब जीत लिया.
# साल 2011 भारत, विश्वकप क्वार्टर फाइनल, जी हां जिस तरह कल मोहाली में खेले जाने वाले इस मुकाबले को एक क्वार्टर फाइनल के रूप में लिया जा रहा है उसी तरह 2011 में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में 5 विकेट से धूल चटाई थी. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 261 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में 29वें ओवर में 143 पर कोहली का अहम विकेट गंवाने के बाद मैदान पर आए युवराज ने अंत तक पारी को संवारते हुए टीम को जीत के मकाम तक पहुंचा दिया. युवराज ने 57 रनों की नाबाद पारी खेली और 2 विकेट भी झटके.
इस जीत के बाद फाइनल में भारतीय टीम, श्रीलंका को हराकर विश्व विजेता बनी. जी हां युवराज सिंह के पदार्पण के बाद बज भी दोनों बार भारतीय टीम विश्व विजेता बनी है तब वो ऑस्ट्रेलिया को हराकर ही जीत का रास्ता तय कर निकली है.
# अब तक ये तो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल कर विश्व विजेता बनने की कहानी लेकिन अति आत्मविश्वासी होने से पहले युवराज के बिना पिछले साल 2015 में खेले गए विश्वकप सेमीफाइनल को भी याद कर लीजिए. जी हां वर्ल्ड की जिन दो टक्करों में भारत की तरफ से युवराज खेलते हुए चले वो मैच भी भारत ने जीता और विश्वकप भी. जबकि 2015 में युवराज, टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे और भारतीय टीम सेमीफाइनल में हारकर वापस वतन लौट गई. लेकिन इस बार टीम इंडिया एक बार फिर से अपना दम दिखाने को बेकरार है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के 2007 और 2011 दोनों विश्वकप के मुकाबलों में युवराज मैन ऑफ द मैच भी रहे और इस बार भी कप्तान धोनी का साथ देने के लिए टीम में मौजूद हैं. इसीलिए हम कह रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया को हराए बिना विश्व विजेता नहीं और युवराज के बिना जीत नहीं…!

वर्ल्ड टी20 के सबसे बड़े मुकाबले में 19 मार्च को चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के सामने होंगी। इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमी अर्थ आवर के चलते धर्मसंकट में फंस सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में शाम 7.30 बजे से शुरु होगा। इसी दिन अर्थ आवर डे भी है जिस कारण सभी लोग एक घंटे के लिए अपने घर में सभी बिजली के उपकरणों को बंद कर देते हैं। शनिवार को मैच के दौरान अर्थ आवर 8.30 से 9.30 बजे तक होगा और ऐसे में लोगों को इस मैच के शानदार पलों से दूर रहना पड़ सकता है।

पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले अर्थ आवर को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सभी लोग अर्थ आवर कैम्पन में शामिल हों और इकट्ठे होकर एक ही स्क्रीन पर मैच देखें। 

बांग्लादेश से हारकर एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटरों ने बल्लेबाजों पर जम कर भड़ास निकाली है. सरफराज नवाज ने तो अफरीदी से इस्तीफा लेने तक की मांग कर डाली. नवाज ने तो यहां तक कहा कि वर्ल्ड टी20 में अफरीदी की जगह कोई और कप्तानी करे.
सरफराज नवाज ने कहा कि पीसीबी को चाहिए कि शाहिद अफरीदी का इस्तीफा लेकर वर्ल्ड टी20 के लिए किसी और को कप्तान बनाए. उन्होंने कहा, ‘हमने कई बहाने सुन लिए लेकिन जब खुद कप्तान अच्छा नहीं खेल रहा है तो दूसरे खिलाड़ियों को कैसे कुछ कह सकता है.’

सरफराज अभी पिछले हफ्ते ही अफरीदी के रिटायरमेंट पर पुनर्विचार वाले बयान से भड़के थे और कहा था, ‘बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं अफरीदी अगर वो ये सोचते हैं कि पाकिस्तान में कोई ऐसा टैलेंट नहीं आ रहा जो उन्हें बदल सकता है.’

हार पर भड़के शोएब, मियांदाद समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स

पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के उपनाम से विख्यात शोएब अख्तर ने कहा, ‘इस तरीके से एशिया कप से बाहर होना निराशाजनक है. मुझे उम्मीद थी कि हमारी टीम बांग्लादेश और श्रीलंका को हराकर भारत से फाइनल खेलेगी.’

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक ने भी इस हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा. उन्होंने कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने फिर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाज नहीं चल सके. चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को मौका दिया. इससे ज्यादा क्या किया जा सकता है.’


पाकिस्तान के चैम्पियन ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने कप्तान के कुछ फैसलों पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, ‘शोएब मलिक को सातवें या आठवें ओवर में उतारा जाना चाहिए था. फील्ड में भी कई गलतियां हुईं. आकलन में गलतियां की गई.’

पूर्व टेस्ट कप्तान जावेद मियांदाद, मोहम्मद युसूफ, रशीद लतीफ और पूर्व क्रिकेटरों मोहसिन खान और सरफराज नवाज ने भी बल्लेबाजों को दोषी ठहराया. पाकिस्तान ने पिछले 10 में से सात मैच गंवाए और पिछले चार मैचों में उसने पहले तीन चार विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए.

मियांदाद ने कहा, ‘ऐसी बदतर बल्लेबाजी मैंने हाल में कभी नहीं देखी.’ उन्होंने कहा कि पीसीबी को अब भविष्य के बारे में संजीदगी से सोचकर नया कप्तान लाना चाहिए.’

युसूफ ने कहा, ‘बल्लेबाजों के पास तकनीक ही नहीं थी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा प्रदर्शन नहीं चलता है. शाहिद अफरीदी बतौर कप्तान काफी दबाव में है क्योंकि वह एक खिलाड़ी के तौर पर भी नहीं चल पा रहे हैं.’


27 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मैच का लोगों को इंतजार है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत से केवल एक टी-20 मैच जीतने वाली पाकिस्तान की टीम कई मायनों में टीम इंडिया से आगे है।

पाकिस्तान, वर्ल्ड कप के मुकाबलों में पिछले 24 साल से भारत पर जीत के लिए तरस रहा है। वहीं टी-20 में भी भारत के खिलाफ खेले गए 6 मैचों में पाकिस्तान को सिर्फ एक में ही जीत मिली है। जबकि एक मैच टाइ रहा और बाकी चार में हार का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद पाकिस्तान कई मायनों में भारत से आगे नजर आता है। टीम इंडिया ने अब तक 64 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें से 37 में इसे जीत हासिल हुई है और उसकी जीत का प्रतिशत 59.52 है, जबकि पाकिस्तानी टीम का जीत प्रतिशत 59.69 है। श्रीलंका ने अब तक 77 टी-20 खेले हैं, जिनमें से उसे 45 में जीत मिली।

यही नहीं पाकिस्तान का मौजूदा बॉलिंग अटैक काफी अच्छा माना जा रहा है। ऐसे में जीत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ भारत को शानदार खेल का प्रदर्शन करना होगा।

अजब गज़ब

video

Gadget

Cat-5

Cat-6