Cat-1
Cat-2
Cat-3
Cat-4
Label: Mobile
Motorola अपने सबसे जबरदस्त स्मार्टफोन Moto X Force को अब भारत में भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह शेटरप्रूफ स्क्रीन वाला फोन है। मोटो एक्स फोर्स को भारत के 400 रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल यह स्मार्टफोन ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपड्रील पर 49999 रूपए की कीमत में उपलब्ध है।
शेरटप्रूफ डिस्पले है सबसे खास बात...
Motorola Moto X Force की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा शेटरप्रूफ डिस्पले हैं। यह डिस्पले इतना कठोर है कि फोन के ऊंचाई से गिरने या उसकी स्क्रीन पर हथौड़े से हल्की चोट करने पर भी नहीं टूटता है। यह फीचर इसके ड्रॉयड टर्बो 2 में भी दी गई है।दो वेरियंट में उपलब्ध
मोटारोला मोटो एक्स फोर्स को 32 जीबी तथा 64 जीबी वर्जन में उतारा गया है। इसके 32 जीबी वर्जन की कीमत 49999 रूपए तथा 64 जीबी वर्जन की कीमत 53999 रूपए है। यह फोन ब्लैक, ग्रे और व्हाइट रंगों में मिलेगा।2 टेराबाइट तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट
मोटोरोला मोटो एक्स फोर्स में 5.4 इंच की क्यूएचडी डिस्पले स्क्रीन, स्नैपड्रेगन 810 ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 3 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम लगे हैं। इस फोन की दूसरी खास बात ये है कि इसमें 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट हहोता है। इसमें 3760 एमएएच की बैटरी क्विक चार्जिंग फीचर के साथ दी गई है।बेहतर कैमरा स्मार्टफोन
इस हैंडसेट में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है। 3जी के अलावा यह फोन 4जी नेटवर्क पर भी काम करता है।
MWC 2016 में चीन की कंपनी Letv ने अपने Le Max Pro को लॉन्च किया है। यह दुनिया का सबसे पावरफुल प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन है। Letv Le Max Pro में क्वॉलकॉम स्नैपड्रेन 820 प्रोसेसर लगा है जो क्वॉल्कॉम कंपनी का सबसे दमदार और लेटेस्ट प्रोसेसर है। लीटीवी ली मैक्स प्रो की Flash Sale फिलहाल चीन में निकाली जा रही है जहां इसकी कीमत 1999 चाइनीज युवान (लगभग 21000 रूपए ) रखी गई है।
मिलेंगे सिर्फ 1000 हैंडसेटLetv Le Max Pro sale में फिलहाल इसके 1000 हैंडसेट्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह सेल सिर्फ ऑनलाइन निकाली जा रही है।
MWC 2016: Gionee S8 लॉन्च, एकसाथ चलेगें दो Whatsapp अकाउंट
- प्रोसेसर के साथ रैम भी पावरफुल लीटीवी ली मैक्स प्रो में लगे दमदार प्रोसेसर की स्पीड 2.2 गीगाहर्त्ज है। इसके अलावा इसमें 4जीबी रैम दी गई है। इनकी वजह से यह हैंडसेट काफी स्मूद काम करेगा और हैंग होने की समस्या नहीं आएगी।
- बड़ा डिस्पले और पावरफुल बैटरी लीटीवी ली मैक्स प्रो में 6.33 इंच की क्यूएचडी डिस्पले स्क्रीन दी गई है। यह एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 ओएस पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 3400 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी है।
- पावरफुल कैमरेली मैक्स प्रो हैंडसेट में 21MP कैमरा ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है, इसके फ्रंट में 4Mp कैमरा लगा है। यह फोन 32, 64 तथा 128 जीबी मेमोरी वेरियंट में आया है। इसके अलावा इस फोन में 4जी कनेक्टिविटी के साथ ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)
Popular Posts
-
भैंसे पीती है बीयर और देती है उम्मीद से ज्यादा दूध
आपने इंसानों को तो बीयर पीते देखा है पर क्या आपने कभी भैंस को बीयर पीते देखा है। नहीं तो हम बता रहे हैं ऐसी भैंसों के बारे में जो न केवल... -
ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में रेलवे ने किया बदलाव
रेल में यात्रा करने वाले लोगों के लिए इंडियन रेलवे ने नया नियम लागू कर दिया है। इस नियम के अनुसार ट्रेन का टिकल खरिदते समय यात्रियों को... -
सउदी जाने वाले इन बातों पर दें ध्यान, JOB के लालच में LIFE न बन जाए नर्क
सउदी अरब जैसे देशों में यदि आप नौकरी करने जा रहे हैं तो इन बातों पर जरूर गौर कर लीजिए। क्योंकि, सउदी अरब में नौकरी की तलाश में जाने वा... -
बांग्लादेश से हार कर एशिया कप से बाहर हुई पाकिस्तानी टीम को जम कर लताड़ा
बांग्लादेश से हारकर एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटरों ने बल्लेबाजों पर जम कर भड़ास निकाली ... -
रेलवे ने यात्रियों के लिए पेश किया ready-to-eat भोजन
यात्रियों को ट्रेनों पर भोजन के व्यापक विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने उनके लिए 'रेडी-टु-ईट' खाद्य वस्तुएं पेश की है... -
बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधीं प्रीति जिंटा
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा से जुड़ी महीनों से उड़ रही अफवाहें अब थमती नज़र आ रही हैं। जी हां, filmfare.com की खबर के मुताबिक प्रीति ...

