Cat-1

Cat-2

Cat-3

Cat-4

Label: International


इजिप्ट हाइजैक्ड फ्लाइट के सभी यात्रियों को छुडवा लिया गया है और इब्रहीम समाहा नाम के हाइजैकर को हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हाइजैकर इजिप्ट का नागरिक बताया जा रहा है। इससे पहले उसने यात्रियों से कहा कि उसने सुसाइड बेल्ड पहल रखी है अगर उसकी बातें नहीं मानी गयीं तो प्लेन को उड़ा देगा। एलेक्जेद्रिया से कायरो जा रही फ्लाइट को हाइजेकर के कहने पर साइप्रस के लरकाना एयरपोर्ट ले जाया गया।
जहां उसने सुरक्षा बलों से कहा कि वो महिलाओँ और बच्चों को छोड़ रहा है। उसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और हाइजैकर के बीच बाद 7 क्रू मेंबर और चार विदेशियों के अलावा उसने सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुऱक्षित उतार दिया।
बात-चीत के दौरान सुरक्षा बलों ने उसे राजी कर लिया और सभी यात्रियों को सकुशल उतार लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि समाहा की पत्नी लरकाना में ही रहती है। हाइजैकर साइप्रस में शरण भी मांगी है।

एलेक्जेंड्रिआ से काहिरा जा रहा इजिप्ट एयर का विमान हाईजैक MS181 हो गया है. इजिप्ट एयर ने ट्वीट कर विमान के हाईजैक होने की पुष्टि की है. हाईजैक करने के बाद विमान को साइप्रस के लरनाका एयरपोर्ट पर लैंड किया गया. इजिप्ट एयर ने हाइजैकर से बातचीत शुरू की जिसके बाद उसने 4 विदेशी यात्रियों के अलावा अन्य 56 यात्रियों को रिहा कर दिया. विमान में कोई भारतीय नहीं है.
हाइजैकर का नाम है इब्राहिम
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान हाईजैक करने वाले का नाम इब्राहिम सामाहा है. वह कहां का रहने वाला है अब तक यह साफ नहीं हो सका है. उससे बातचीत की जा रही है. बताया जा रहा है कि इब्राहिम की उम्र करीब 27 साल का है. उसने बातचीत के लिए ट्रांसलेटर की मांग की है.
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक विमान में 60 यात्री सवार थे. इजिप्ट सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एक बयान जारी करके बताया कि हाइजैकर ने सुसाइड बेल्ट पहन रखी है. उसने पायलट को विस्फोट की धमकी दी और विमान को लरनाका एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए मजबूर किया. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में 81 यात्री सवार थे.

साइप्रस रेडियो ने भी विमान के हाईजैक होने की पुष्टि की. साइप्रस रेडियो ने विमान के अपहरणकर्ता के पास बम होने की भी बात कही है. हाईजैक के बाद से साइप्रस एंटी-टेरर पुलिस लरनाका एयरपोर्ट पर तैनात है. लेकिन पुलिस को अब विमान से दूर रहने के लिए कहा गया है.

 टॉमिल्सन को दुनियाभर से श्रद्धांजलि दी गई।  गूगल की जीमेल टीम ने ट्वीट किया, ''ईमेल के आविष्कार और नक्शे पर एट रेट का चिह्न लगाने के लिए शुक्रिया, रे टॉमिल्सन। हैशटैग आरआईपी।''   इंटरनेट के जनकों में से एक माने जाने वाले विंट सर्फ ने टॉमिल्सन के निधन की ''बेहद दुखद खबर'' पर शोक जाहिर किया। विंट यूएस डिफेंस एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी के प्रबंधक रहे हैं।

टॉमिल्सन ने जब ईमेल पतों के लिए एट द रेट का आविष्कार किया तो उसे डीएआरपीए के एरपानेट पर लगाया गया था। वह ऐसे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने एट द रेट चिह्न का इस्तेमाल किसी यूजर को अपने होस्ट से अलग करने के लिए किया।

मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के स्नातक ने अपने ब्लॉग पर अपने आविष्कार के बारे में विस्तार से लिखा था। उनका कोशिश थी कि तथ्य पीछे न छूट जाएं।

उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा था, ''पहला संदेश दो मशीनों के बीच भेजा गया। ये मशीनें एरपानेट के जरिए एक दूसरे के एकदम पास रखकर जोड़ी गई थीं।'' ''मैंने एक मशीन से दूसरी मशीन पर खुद को ही कई संदेश भेजे। वे संदेश अब मैं भूल चुका हूं।''

टॉमिल्सन ने अंग्रेजी भाषा के कीबोर्ड में शुरुआती अक्षरों का संदर्भ देते हुए कहा था कि ''संभवत: पहला संदेश क्यूडब्ल्यूईआरटीवाईयूआईओपी या कुछ ऐसा ही था।''   उन्होंने लिखा था, ''जब मुझे संतुष्टि हो गई कि यह प्रोग्राम कारगर है, तब मैंने अपने बाकी समूह को संदेश भेजा, जिसमें बताया गया कि किस तरह से संदेशों को पूरे नेटवर्क पर भेजा जाए। नेटवर्क ईमेल के पहले इस्तेमाल में इसके अपने अस्तित्व पर ही बात की गई।'' 

बांग्लादेश से हारकर एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटरों ने बल्लेबाजों पर जम कर भड़ास निकाली है. सरफराज नवाज ने तो अफरीदी से इस्तीफा लेने तक की मांग कर डाली. नवाज ने तो यहां तक कहा कि वर्ल्ड टी20 में अफरीदी की जगह कोई और कप्तानी करे.
सरफराज नवाज ने कहा कि पीसीबी को चाहिए कि शाहिद अफरीदी का इस्तीफा लेकर वर्ल्ड टी20 के लिए किसी और को कप्तान बनाए. उन्होंने कहा, ‘हमने कई बहाने सुन लिए लेकिन जब खुद कप्तान अच्छा नहीं खेल रहा है तो दूसरे खिलाड़ियों को कैसे कुछ कह सकता है.’

सरफराज अभी पिछले हफ्ते ही अफरीदी के रिटायरमेंट पर पुनर्विचार वाले बयान से भड़के थे और कहा था, ‘बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं अफरीदी अगर वो ये सोचते हैं कि पाकिस्तान में कोई ऐसा टैलेंट नहीं आ रहा जो उन्हें बदल सकता है.’

हार पर भड़के शोएब, मियांदाद समेत कई पूर्व क्रिकेटर्स

पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के उपनाम से विख्यात शोएब अख्तर ने कहा, ‘इस तरीके से एशिया कप से बाहर होना निराशाजनक है. मुझे उम्मीद थी कि हमारी टीम बांग्लादेश और श्रीलंका को हराकर भारत से फाइनल खेलेगी.’

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान मिसबाह उल हक ने भी इस हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा. उन्होंने कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने फिर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाज नहीं चल सके. चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को मौका दिया. इससे ज्यादा क्या किया जा सकता है.’


पाकिस्तान के चैम्पियन ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने कप्तान के कुछ फैसलों पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, ‘शोएब मलिक को सातवें या आठवें ओवर में उतारा जाना चाहिए था. फील्ड में भी कई गलतियां हुईं. आकलन में गलतियां की गई.’

पूर्व टेस्ट कप्तान जावेद मियांदाद, मोहम्मद युसूफ, रशीद लतीफ और पूर्व क्रिकेटरों मोहसिन खान और सरफराज नवाज ने भी बल्लेबाजों को दोषी ठहराया. पाकिस्तान ने पिछले 10 में से सात मैच गंवाए और पिछले चार मैचों में उसने पहले तीन चार विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए.

मियांदाद ने कहा, ‘ऐसी बदतर बल्लेबाजी मैंने हाल में कभी नहीं देखी.’ उन्होंने कहा कि पीसीबी को अब भविष्य के बारे में संजीदगी से सोचकर नया कप्तान लाना चाहिए.’

युसूफ ने कहा, ‘बल्लेबाजों के पास तकनीक ही नहीं थी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा प्रदर्शन नहीं चलता है. शाहिद अफरीदी बतौर कप्तान काफी दबाव में है क्योंकि वह एक खिलाड़ी के तौर पर भी नहीं चल पा रहे हैं.’


पाकिस्तान से राजस्थान के जालौर में बीती रात 200 की संख्या में गुब्बारे भारत की सीमा में आ गए। इन्हें देख गांव वाले घबरा गए। गांव के लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इन गुब्बारों द्वारा जासूसी का शक होने पर अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले राजस्थान के ही बाड़मेर में पाकिस्तान की तरफ से गुब्बारे आए थे। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार बीती रात जिस स्थान पर ये पाकिस्तानी गुब्बारे आकर गिरे वो जगह सीमा से 80 किमी दूर है। रात में गिरे बैलून से बम की अफवाह भी फैल गई थी। हालां कि पुलिस के पहुंचने के बाद गांव वालों ने चैन की सांस ली। बैलून पर पाकिस्तान के एक यूनिवर्सिटी में होने वाले स्पोर्ट्स मीट का संदेश छपा है।


आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर के सीईओ को धमकी दी है.

ISIS की ओर से जारी किए गए 25 मिनट के वीडियो में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और ट्विटर के सीईओ जैक दोर्से की तस्वीरें बार-बार दिखाई गई हैं, साथ ही उन्हें चेतावनी भी जारी की गई है.

आतंकवाद रोकने के विरोध में धमकी 

सोशल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किए जाने पर रोक लगाने की फेसबुक और ट्विटर की कोशिशों के विरोध में यह वीडियो जारी किया गया है.

'तुम एक बंद करोगे हम 10 बनाएंगे'

वीडियो में कहा गया है, 'मार्क जकरबर्ग और जैक दोर्से, फेसबुक और ट्विटर के संस्थापक और उनकी सरकारें, आप रोज घोषणा करते हैं कि आपने हमारे कई अकाउंट बंद कर दिए हैं. हम कहते हैं कि तुम सिर्फ यही कर सकते हो. तुम एक बंद करोगे हम 10 नए बनाएंगे और जल्द ही तुम्हारा नाम मिटा देंगे. अल्लाह जानता है हम सच कह रहे हैं.'

अकाउंट हैक करने का भी दावा 

वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि आतंकी संगठन ने करीब 10000 फेसबुक अकाउंट, 150 फेसबुक ग्रुप और 5000 से ज्यादा ट्विटर अकाउंट हैक किए हैं. इनमें से ज्यादातर अकाउंट आतंकवाद समर्थकों को दे दिए गए.

अजब गज़ब

video

Gadget

Cat-5

Cat-6