Cat-1
Cat-2
Cat-3
Cat-4
Label: Gadget
दुनिया का सबसे ज्यादा यूज किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्द ही ब्लैकबैरी ऑपरेटिंग सिस्टम से अपना सपोर्ट खत्म करने की तैयारी में है. इसके अलावा कंपनी Nokia S40 और Nokia Symbian S60 के लिए भी सपोर्ट नहीं देगी.
कंपनी ने अपने एक ब्लॉगस्पॉट में कहा कि Android के 2.2 और 2.2 वर्जन के लिए भी सपोर्ट बंद किया जाएगा. साथ ही Windows 7.1 स्मार्टफोन में भी इसके सपोर्ट बंद हो जाएंगे. कंपनी ने जारी किए एक बयान में बताया, ' ये मोबाइल हमारे लिए काफी अहम रहे हैं लेकिन अब उनमें वो क्षमता नहीं रही जिसमें व्हाट्सएप के नए फीचर्स दिए जा सकें.'
व्हाट्सएप ने ब्लॉगपोस्ट में यह भी कहा है, 'यह काफी मुश्किल भरा फैसला है पर यह उन लोगों के हित में हो जो अपने फैमिली. फ्रेंड्स और अपने लोगों से व्हाट्सएप के जरिए जुड़ते हैं. अगर आप दिए गए इन डिवाइस को यूज करते हैं तो हम आपको नए एंड्रॉयड, आईफोन या विंडोज स्मार्टफोन लेने की सलाह देते हैं.'
2016 के आखिर तक इनमें व्हाट्सएप का सपोर्ट पूरी तरह बंद हो जाएगा. इससे इसमें सिक्योरी समेत कई अहम अपडेट नहीं मिलेंगे जिसके बाद इन स्मार्टफोन में WhatsApp यूज नहीं किया जा सकेगा.
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 को बनाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने नई घोषणाएं की है। फ्रीडम 251 के बारे में कंपनी ने एक नई जानकारी दी है। अब इस फोन के भुगतान के लिए कैश ऑन डिलीवरी विकल्प की घोषणा की गई है।
रिंगिंग बेल्स ने अपने फेसबुक पेज पर इस बात की घोषणा की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि फ्रीडम 251 पहले सिर्फ 25 लाख लोगों को ही प्राप्त होगा, जिन्होंने पहले रजिस्ट्रेशन करा रखा है। वहीं कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि उपभोक्तओं को यह पेमेंट तब करनी है, जब हैंडसेट उनके घर पर प्राप्त हो जाए।
फ्रीडम 251 स्मार्टफोन की डिलीवरी से पहले फोन की पेमेंट आदि भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में रिंगिंग बेल्स कंपनी ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
कंपनी द्वारा की गई घोषणा में कहा गया है कि ‘हमने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन शुरू करने का फैसला किया है। इससे पहले फ्रीडम 251 को खरीदने के लिए पेमेंट का ऑप्शन पेमेंट गेटवे के माध्यम से उपलब्ध था। कैश ऑन डिलीवरी का पेमेंट ऑप्शन आने के बाद उपभोक्ताओं को अपना कार्ड डिटेल ऑनलाइन देने की आवश्यकता नहीं है।
Motorola अपने सबसे जबरदस्त स्मार्टफोन Moto X Force को अब भारत में भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह शेटरप्रूफ स्क्रीन वाला फोन है। मोटो एक्स फोर्स को भारत के 400 रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल यह स्मार्टफोन ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपड्रील पर 49999 रूपए की कीमत में उपलब्ध है।
शेरटप्रूफ डिस्पले है सबसे खास बात...
Motorola Moto X Force की सबसे बड़ी खासियत इसमें लगा शेटरप्रूफ डिस्पले हैं। यह डिस्पले इतना कठोर है कि फोन के ऊंचाई से गिरने या उसकी स्क्रीन पर हथौड़े से हल्की चोट करने पर भी नहीं टूटता है। यह फीचर इसके ड्रॉयड टर्बो 2 में भी दी गई है।दो वेरियंट में उपलब्ध
मोटारोला मोटो एक्स फोर्स को 32 जीबी तथा 64 जीबी वर्जन में उतारा गया है। इसके 32 जीबी वर्जन की कीमत 49999 रूपए तथा 64 जीबी वर्जन की कीमत 53999 रूपए है। यह फोन ब्लैक, ग्रे और व्हाइट रंगों में मिलेगा।2 टेराबाइट तक का मेमोरी कार्ड सपोर्ट
मोटोरोला मोटो एक्स फोर्स में 5.4 इंच की क्यूएचडी डिस्पले स्क्रीन, स्नैपड्रेगन 810 ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 3 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम लगे हैं। इस फोन की दूसरी खास बात ये है कि इसमें 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट हहोता है। इसमें 3760 एमएएच की बैटरी क्विक चार्जिंग फीचर के साथ दी गई है।बेहतर कैमरा स्मार्टफोन
इस हैंडसेट में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर काम करता है। 3जी के अलावा यह फोन 4जी नेटवर्क पर भी काम करता है।
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)
Popular Posts
-
भैंसे पीती है बीयर और देती है उम्मीद से ज्यादा दूध
आपने इंसानों को तो बीयर पीते देखा है पर क्या आपने कभी भैंस को बीयर पीते देखा है। नहीं तो हम बता रहे हैं ऐसी भैंसों के बारे में जो न केवल... -
ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में रेलवे ने किया बदलाव
रेल में यात्रा करने वाले लोगों के लिए इंडियन रेलवे ने नया नियम लागू कर दिया है। इस नियम के अनुसार ट्रेन का टिकल खरिदते समय यात्रियों को... -
सउदी जाने वाले इन बातों पर दें ध्यान, JOB के लालच में LIFE न बन जाए नर्क
सउदी अरब जैसे देशों में यदि आप नौकरी करने जा रहे हैं तो इन बातों पर जरूर गौर कर लीजिए। क्योंकि, सउदी अरब में नौकरी की तलाश में जाने वा... -
बांग्लादेश से हार कर एशिया कप से बाहर हुई पाकिस्तानी टीम को जम कर लताड़ा
बांग्लादेश से हारकर एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटरों ने बल्लेबाजों पर जम कर भड़ास निकाली ... -
रेलवे ने यात्रियों के लिए पेश किया ready-to-eat भोजन
यात्रियों को ट्रेनों पर भोजन के व्यापक विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने उनके लिए 'रेडी-टु-ईट' खाद्य वस्तुएं पेश की है... -
बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधीं प्रीति जिंटा
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा से जुड़ी महीनों से उड़ रही अफवाहें अब थमती नज़र आ रही हैं। जी हां, filmfare.com की खबर के मुताबिक प्रीति ...


