Cat-1
Cat-2
Cat-3
Cat-4
Label: Desh
जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। रक्षा प्रवक्ता के एक प्रवक्ता कर्नल एन.एन.जोशी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक गोपनीय सूचना मिलने के बाद सैनिकों ने कुपवाड़ा में हंदवाड़ा के बट्ट मोहल्ला में गुरुवार देर रात एक तलाशी अभियान चलाया। जब सुरक्षाकर्मी एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।
कर्नल जोशी ने बताया कि सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गए। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ चल रही थी। क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है और सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है क्षेत्र में कितने आतंकवादी छुपे हुए हैं। इस पूरे क्षेत्र में पिछले दो दिन से भारी हिमपात भी हो रहा है।
जम्मू कश्मीर में रेयासी जिले के कटरा में कल से जारी बारिश के कारण वैष्णोदेवी भवन के पास आज भूस्खलन होने से यात्रा के मार्ग में बदलाव किया गया है।
खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर सेवा भी कल से स्थगित है। श्रीमाता वैष्णोदेवी तीर्थस्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत साहू ने यूनीवार्ता को बताया कि करीब 30 फुट क्षेत्र में भूस्खलन हो गया है । लेकिन यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अलबत्ता यात्रा मार्ग में बदलाव कर दिया गया है। साहू ने बताया कि बोर्ड के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मलबा हटाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर सेवा भी कल से ही स्थगित है।
अपने पिता के इलाज के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दो मासूमों ने एक खत लिखा है। पीएमओ ने तुरंत इस खत पर कार्रवाई करते हुए कानपुर प्रशासन को पत्र लिखा। इसके बाद बच्चों के बीमार पिता का इलाज तुरंत शुरू हो गया।
स्कूली यूनिफॉर्म की सिलाई का काम करने वाले नौबस्ता के संजय गांधी नगर के सरोज मिश्रा को पिछले दो साल से अस्थमा है और बीमारी की वजह से घर के आर्थिक हालात भी ठीक नही है। उनके बेटे सुशांत जिसकी उम्र 13 साल है और तनमय जिसकी उम्र आठ साल है।
उनकी पढ़ाई भी ठीक से नही हो पा रही है। घर के हालात से परेशान दोनों भाईयों ने 28 जनवरी को प्रधानमंत्री को एक खत लिखा की शायद उसकी मदद को प्रधानमंत्री जी आगे आए और हुआ भी ठीक वैसा ही।
अब तनमय और सुशांत के पिता का इलाज जिला अस्पताल उर्सला में चल रहा है और परिवार वाले काफी खुश है कि पिता की तबियत और घर के हालात दोंनो जल्द ठीक हो जाएगें।
जेएनयू और हैदराबाद विश्वविद्यालय विवाद में सरकार ने जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनीतिक अवसरवादिता का आरोप लगाया, वहीं यह आश्वासन भी दिया कि किसी भी निर्दोष छात्र को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
सरकार ने कहा कि जेएनयू के कुछ छात्रों पर लगे देशद्रोह के आरोपों पर बहस हो सकती है, लेकिन ये आरोप सही हैं या गलत, इसका फैसला अदालत ही करेगी।
लोकसभा में हैदराबाद विश्वविद्यालय, जेएनयू सहित देश के उच्च शिक्षण संस्थाओं की स्थिति पर बुधवार को हुई विशेष चर्चा के जवाब में सरकार की ओर से यह कहा गया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं आश्वासन देता हूं कि किसी भी छात्र को परेशान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और पटियाला हाउस कोर्ट में जो कुछ हुआ (कन्हैया और पत्रकारों पर हमला) उसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
चर्चा के बाद कांग्रेस, वामदलों, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के हस्तक्षेप के समय उनकी एक टिप्पणी के विरोध में सदन से वॉकआउट किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि 9 फरवरी को जेएनयू में जो नारे लगाए गए, सारा देश उससे असहमत है और सदन ने भी उसकी निंदा की है। मामला अदालत में है और हमें अदालत के फैसले की प्रतीक्षा करनी चाहिए।
राजनाथ ने कहा, देशद्रोह के आरोप पर बहस हो सकती है, लेकिन हमें बहस करने की जरूरत नहीं है। ये आरोप सही हैं या गलत, इसका फैसला अदालत ही कर सकती है और गलत पाए जाने वह उसे बरी करेगी।
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)
Popular Posts
-
भैंसे पीती है बीयर और देती है उम्मीद से ज्यादा दूध
आपने इंसानों को तो बीयर पीते देखा है पर क्या आपने कभी भैंस को बीयर पीते देखा है। नहीं तो हम बता रहे हैं ऐसी भैंसों के बारे में जो न केवल... -
ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में रेलवे ने किया बदलाव
रेल में यात्रा करने वाले लोगों के लिए इंडियन रेलवे ने नया नियम लागू कर दिया है। इस नियम के अनुसार ट्रेन का टिकल खरिदते समय यात्रियों को... -
सउदी जाने वाले इन बातों पर दें ध्यान, JOB के लालच में LIFE न बन जाए नर्क
सउदी अरब जैसे देशों में यदि आप नौकरी करने जा रहे हैं तो इन बातों पर जरूर गौर कर लीजिए। क्योंकि, सउदी अरब में नौकरी की तलाश में जाने वा... -
बांग्लादेश से हार कर एशिया कप से बाहर हुई पाकिस्तानी टीम को जम कर लताड़ा
बांग्लादेश से हारकर एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटरों ने बल्लेबाजों पर जम कर भड़ास निकाली ... -
रेलवे ने यात्रियों के लिए पेश किया ready-to-eat भोजन
यात्रियों को ट्रेनों पर भोजन के व्यापक विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने उनके लिए 'रेडी-टु-ईट' खाद्य वस्तुएं पेश की है... -
बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधीं प्रीति जिंटा
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा से जुड़ी महीनों से उड़ रही अफवाहें अब थमती नज़र आ रही हैं। जी हां, filmfare.com की खबर के मुताबिक प्रीति ...



