Cat-1
Cat-2
Cat-3
Cat-4
Label: Crime
इजिप्ट हाइजैक्ड फ्लाइट के सभी यात्रियों को छुडवा लिया गया है और इब्रहीम समाहा नाम के हाइजैकर को हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हाइजैकर इजिप्ट का नागरिक बताया जा रहा है। इससे पहले उसने यात्रियों से कहा कि उसने सुसाइड बेल्ड पहल रखी है अगर उसकी बातें नहीं मानी गयीं तो प्लेन को उड़ा देगा। एलेक्जेद्रिया से कायरो जा रही फ्लाइट को हाइजेकर के कहने पर साइप्रस के लरकाना एयरपोर्ट ले जाया गया।
जहां उसने सुरक्षा बलों से कहा कि वो महिलाओँ और बच्चों को छोड़ रहा है। उसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और हाइजैकर के बीच बाद 7 क्रू मेंबर और चार विदेशियों के अलावा उसने सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुऱक्षित उतार दिया।
बात-चीत के दौरान सुरक्षा बलों ने उसे राजी कर लिया और सभी यात्रियों को सकुशल उतार लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि समाहा की पत्नी लरकाना में ही रहती है। हाइजैकर साइप्रस में शरण भी मांगी है।
एलेक्जेंड्रिआ से काहिरा जा रहा इजिप्ट एयर का विमान हाईजैक MS181 हो गया है. इजिप्ट एयर ने ट्वीट कर विमान के हाईजैक होने की पुष्टि की है. हाईजैक करने के बाद विमान को साइप्रस के लरनाका एयरपोर्ट पर लैंड किया गया. इजिप्ट एयर ने हाइजैकर से बातचीत शुरू की जिसके बाद उसने 4 विदेशी यात्रियों के अलावा अन्य 56 यात्रियों को रिहा कर दिया. विमान में कोई भारतीय नहीं है.
Negotiations with the kidnapped result in the release of all the passengers, except the crew and four foreigners.— EGYPTAIR (@EGYPTAIR) March 29, 2016
हाइजैकर का नाम है इब्राहिम
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान हाईजैक करने वाले का नाम इब्राहिम सामाहा है. वह कहां का रहने वाला है अब तक यह साफ नहीं हो सका है. उससे बातचीत की जा रही है. बताया जा रहा है कि इब्राहिम की उम्र करीब 27 साल का है. उसने बातचीत के लिए ट्रांसलेटर की मांग की है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान हाईजैक करने वाले का नाम इब्राहिम सामाहा है. वह कहां का रहने वाला है अब तक यह साफ नहीं हो सका है. उससे बातचीत की जा रही है. बताया जा रहा है कि इब्राहिम की उम्र करीब 27 साल का है. उसने बातचीत के लिए ट्रांसलेटर की मांग की है.
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक विमान में 60 यात्री सवार थे. इजिप्ट सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने एक बयान जारी करके बताया कि हाइजैकर ने सुसाइड बेल्ट पहन रखी है. उसने पायलट को विस्फोट की धमकी दी और विमान को लरनाका एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए मजबूर किया. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में 81 यात्री सवार थे.
साइप्रस रेडियो ने भी विमान के हाईजैक होने की पुष्टि की. साइप्रस रेडियो ने विमान के अपहरणकर्ता के पास बम होने की भी बात कही है. हाईजैक के बाद से साइप्रस एंटी-टेरर पुलिस लरनाका एयरपोर्ट पर तैनात है. लेकिन पुलिस को अब विमान से दूर रहने के लिए कहा गया है.
जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। रक्षा प्रवक्ता के एक प्रवक्ता कर्नल एन.एन.जोशी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक गोपनीय सूचना मिलने के बाद सैनिकों ने कुपवाड़ा में हंदवाड़ा के बट्ट मोहल्ला में गुरुवार देर रात एक तलाशी अभियान चलाया। जब सुरक्षाकर्मी एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।
कर्नल जोशी ने बताया कि सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गए। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ चल रही थी। क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है और सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है क्षेत्र में कितने आतंकवादी छुपे हुए हैं। इस पूरे क्षेत्र में पिछले दो दिन से भारी हिमपात भी हो रहा है।
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक और ट्विटर के सीईओ को धमकी दी है.
ISIS की ओर से जारी किए गए 25 मिनट के वीडियो में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग और ट्विटर के सीईओ जैक दोर्से की तस्वीरें बार-बार दिखाई गई हैं, साथ ही उन्हें चेतावनी भी जारी की गई है.
आतंकवाद रोकने के विरोध में धमकी
सोशल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए किए जाने पर रोक लगाने की फेसबुक और ट्विटर की कोशिशों के विरोध में यह वीडियो जारी किया गया है.'तुम एक बंद करोगे हम 10 बनाएंगे'
वीडियो में कहा गया है, 'मार्क जकरबर्ग और जैक दोर्से, फेसबुक और ट्विटर के संस्थापक और उनकी सरकारें, आप रोज घोषणा करते हैं कि आपने हमारे कई अकाउंट बंद कर दिए हैं. हम कहते हैं कि तुम सिर्फ यही कर सकते हो. तुम एक बंद करोगे हम 10 नए बनाएंगे और जल्द ही तुम्हारा नाम मिटा देंगे. अल्लाह जानता है हम सच कह रहे हैं.'अकाउंट हैक करने का भी दावा
वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि आतंकी संगठन ने करीब 10000 फेसबुक अकाउंट, 150 फेसबुक ग्रुप और 5000 से ज्यादा ट्विटर अकाउंट हैक किए हैं. इनमें से ज्यादातर अकाउंट आतंकवाद समर्थकों को दे दिए गए.
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)
Popular Posts
-
भैंसे पीती है बीयर और देती है उम्मीद से ज्यादा दूध
आपने इंसानों को तो बीयर पीते देखा है पर क्या आपने कभी भैंस को बीयर पीते देखा है। नहीं तो हम बता रहे हैं ऐसी भैंसों के बारे में जो न केवल... -
ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में रेलवे ने किया बदलाव
रेल में यात्रा करने वाले लोगों के लिए इंडियन रेलवे ने नया नियम लागू कर दिया है। इस नियम के अनुसार ट्रेन का टिकल खरिदते समय यात्रियों को... -
सउदी जाने वाले इन बातों पर दें ध्यान, JOB के लालच में LIFE न बन जाए नर्क
सउदी अरब जैसे देशों में यदि आप नौकरी करने जा रहे हैं तो इन बातों पर जरूर गौर कर लीजिए। क्योंकि, सउदी अरब में नौकरी की तलाश में जाने वा... -
बांग्लादेश से हार कर एशिया कप से बाहर हुई पाकिस्तानी टीम को जम कर लताड़ा
बांग्लादेश से हारकर एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटरों ने बल्लेबाजों पर जम कर भड़ास निकाली ... -
रेलवे ने यात्रियों के लिए पेश किया ready-to-eat भोजन
यात्रियों को ट्रेनों पर भोजन के व्यापक विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने उनके लिए 'रेडी-टु-ईट' खाद्य वस्तुएं पेश की है... -
बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधीं प्रीति जिंटा
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा से जुड़ी महीनों से उड़ रही अफवाहें अब थमती नज़र आ रही हैं। जी हां, filmfare.com की खबर के मुताबिक प्रीति ...



