Cat-1

Cat-2

Cat-3

Cat-4

Label: Business


एक फीसदी उत्पाद शुल्क फिर से लगाए जाने के सरकार के कदम के खिलाफ आभूषण निर्माताओं की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही. दिल्ली और मुंबई सहित अनेक शहरों में जौहरियों ने इस बाबत अपनी दुकानें बंद रखीं. इसके साथ ही जौहरियों ने सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए अपनी हड़ताल 7 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है.

जौहरियों ने शुक्रवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की, जिन्होंने इस मामले पर विचार करने का वादा किया. ऑल इंडिया जेम्स एंड जूलरी ट्रेड फेडरेशन (जीजेएफ) के चेयरमैन श्रीधर जीवी ने कहा, 'हमने नई दिल्ली में वित्त मंत्री से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन दिया. उन्होंने हमें ध्यान से सुना और मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया.’

पीएम मोदी को भी लिखा पत्र

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने बजटीय प्रस्ताव को वापस लेने के लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री अरुण जेटली को पत्र लिखे. तमिलनाडु और पुडुचेरी के जौहरियों ने अपनी हड़ताल तीन दिन 7 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है.

उनकी यह हड़ताल आभूषणों पर एक फीसदी उत्पाद शुल्क फिर से लगाए जाने और दो लाख रुपये से अधिक के लेनदेन पर पैन संख्या का उल्लेख अनिवार्य किए जाए के विरोध में है.

देना होगा उत्पाद शुल्क: मंत्रालय

इस बीच वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 12 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार वाले जौहरियों को ही गैर-चांदी वाले आभूषण उत्पादों पर एक फीसदी उत्पाद शुल्क देना होगा. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में जौहरियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं.




वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को 2016-17 का बजट पेश किया। यह उनका तीसरा बजट था। इस बजट को उन्होंने गरीबों और किसान का बजट बताया। साथ ही इस बजट में टैक्स स्लैब्स में कोई बदलाव न करते हुए सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी की गई जिससे कई चीजें महंगी होंगी।

ये चीजे हुई है, महंगी।

1. अगर आप सिगरेट पीते हैं तो यह आपके लिए बुरी खबर है। बजट-2016 में तंबाकू उत्पाद महंगे कर दिए गए हैं जिसके बाद सिगरेट महंगी होने वाली है।
2. अगर आपने पहले कोई बीमा नहीं लिया है तो अब आपके लिए बीमा पॉलिसी लेना महंगा होगा।
3. सर्विस टैक्स बढ़ने के बाद अब आपका रेस्ट्रॉन्ट में खाना महंगा होगा।
4. बजट 2016 के पेश होने के बाद हवाई सफर महंगा हो गया है।
5. जूलरी पहनना अब महंगा हो गया है। सोने और हीरे की जूलरी महंगी हुई हैं।
6. मल्टिप्लैक्स में फिल्म देखना महंगा हो गया है। 
7. आपका ब्यूटी पार्लर जाना अब महंगा हो जाएगा।
8. सभी कारों के अलावा एसयूवी कारें खासतौर पर महंगी हुई हैं क्योंकि इन पर 4% का अतिरिक्त टैक्स लगाया गया है।


ये चीजे हुई है, सस्ती ।

1. इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है, इस बजट में इलेक्ट्रिक कारों को सस्ता कर दिया गया है।
2. बजट 2016 में दिव्यांगों के उपकरणों को सस्ता किया गया है।
3. बजट 2016 में राष्ट्रीय डायलिसिस योजना की घोषणा की गई है। इसके बाद डायलिसिस के उपकरण सस्ते किए गए हैं।
4. 

अजब गज़ब

video

Gadget

Cat-5

Cat-6