Cat-1
Cat-2
Cat-3
Cat-4
Label: Bollywood
बॉलीवुड की विलेन गर्ल श्रद्धा कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं। श्रद्धा अपना जन्मदिन काम करते हुए मना रही हैं। श्रद्धा ने अपने जन्मदिन का सारा कार्यक्रम सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये अपने प्रसंशकों के साथ शेयर किया। श्रद्धा कपूर ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर होम सेलिब्रेशन लिख कर साझा की। श्रद्धा कपूर ने जो तस्वीर शेयर की उसमें किसी ने उनका पूरा मुंह केक से भरा हुआ है।
जन्मदिन के मौके पर श्रद्धा ने एबीसीडी 2 की टीम को याद किया। उन्होंने आगामी फिल्म एबीसीडी 2 के सेट की तस्वीर अपने अकाउंट में डाली। एबीसीडी 2 के सेट पर ही उनके साथी कलाकारों और टीम ने जन्मदिन मनाने का पूरा इंतजाम किया था। एबीसीडी 2 के सेट पर ली गयी तस्वीर में उनके हीरो वरुण धवन उनके चेहरे पर बड़े ही प्यार से केक लगा रहे हैं। इसके अलावा फोटो में फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर, निर्देशक रैमो डिसूजा भी दिख रहे हैं
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा से जुड़ी महीनों से उड़ रही अफवाहें अब थमती नज़र आ रही हैं। जी हां, filmfare.com की खबर के मुताबिक प्रीति ने अपने बॉयफ्रेंड जीन गुडएनफ के साथ शादी रचा ली है।
29 फरवरी 2016 को लॉस ऐंजिलिस में जीन के साथ हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गईं। बताया गया है कि बेहद प्राइवेट तरीके से आयोजित इस शादी में केवल कुछ ही नज़दीकी दोस्त और रिश्तेदार पहुंचे थे।
हालांकि, यहां बता दें कि कुछ दिनों पहले जब मीडिया में प्रीति की शादी को लेकर अफवाहें उड़ी थीं तो उन्होंने इस बात को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और खबर को गलत बताया था। प्रीति की क्लोज़ फ्रेंड सुज़ैन खान और सुरीली गोयल लॉस ऐंजिलिस में छुट्टियां मनाती हुईं नज़र आईं हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। गौरतलब है कि जीन अमेरिका के बिज़नसमैन हैं, जो प्रीति से 10 साल छोटे हैं।
सुनने में आया है कि प्रीति अपनी शादी की एक शानदार पार्टी देने की प्लानिंग कर रही हैं, लेकिन तब जब वह इंडिया वापस लौटेंगी। बताया जाता है कि प्रीति अप्रैल में इंडिया वापस आएंगी।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त के लिए गुरुवार यकीनन उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है. मुंबई सीरियल धमकों में अवैध हथियार रखने की सजा काटकर वो पुणे की यरवदा जेल से 42 महीने की सजा काटने के बाद रिहा हो रहे हैं. फिल्मों में सबका दिल जीतने वाले 'मुन्नाभाई' ने अपनी नेकदिली से जेल प्रशासन और कानून व्यवस्था का भी दिल जीता है, लिहाजा अदालत उन्हें सजा की मियाद (5 साल) से 8 महीने पहले ही रिहा कर रही है. हालांकि इस बाबत उनकी रिहाई का विरोध भी शुरू हो गया है.
There are many people inside the jail,but why is he(Sanjay Dutt)not given same treatment as others-Avinash,Protester pic.twitter.com/IiKu3DqEiS
— ANI (@ANI_news)
यरवदा जेल के बाहर गुरुवार सुबह से ही कुछ लोग अभिनेता की रिहाई का विरोध कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने एहतियात बरतते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. पुणे में जेल और मुंबई में संजय दत्त के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दत्त का परिवार लीगल टीम के साथ जेल पहुंच चुका है.
Protest outside Pune's Yerwada Central Jail against actor Sanjay Dutt's release, detained by police pic.twitter.com/3joC3p751S
— ANI (@ANI_news) February 25, 2016
Security tightened outside Pune's Yerwada Central Jail ahead of Actor Sanjay Dutt release pic.twitter.com/7CMiA64j0R
— ANI (@ANI_news) February 25, 2016
पुणे की यरवदा जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त करीब 11 बजे तक मुंबई पहुंचेंगे. विशेष विमान से उनका परिवार पहले ही पुणे पहुंच चुका है. मुंबई पहुंचने के बाद दत्त और उनका परिवार सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा के दर्शन करेंगे. इसके बाद 'संजू बाबा' मरीन लाइन के बड़े कब्रिस्तान जाएंगे और मरहूम मां नरगिस की कब्र पर सिर झुकाएंगे. उसके बाद बांद्रा में अपने घर इम्पीरियल हाइट्स में संजय दत्त मीडिया से बात करेंगे.
देशभर में संजय दत्त के फैंस अपने चहेते अभिनेता की रिहाई से काफी खुश हैं. मुंबई में उनके घर के बाहर 'वेलकम बैक' से पोस्टर लगाए गए हैं.
Posters put up outside Actor Sanjay Dutt's residence in Pali Hill (Bandra, Mumbai) pic.twitter.com/0LOTmkZ1ef
— ANI (@ANI_news) February 25, 2016
जेल में कैदियों के लिए रेडियो जॉकी थे संजय दत्त
गौरतलब है कि 1993 मुंबई बम धमाकों के सिलसिले में संजय दत्त को 5 साल कैद की सजा हुई थी. हालांकि, सजा पूरी करने के 8 महीने पहले ही उनकी रिहाई रोकने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की गई, जिस पर सुनवाई होनी अभी बाकी है.
Posters put up outside Actor Sanjay Dutt's residence in Pali Hill (Bandra, Mumbai) pic.twitter.com/w8dlIXsD8r
— ANI (@ANI_news) February 25, 2016
मई 2013 को संजय दत्त पुणे की यरवदा जेल पहुंचे थे. उनकी रिहाई के लिए 25 फरवरी की तारीख मुकर्रर हुई, जो पूरी सजा से 8 महीने 16 दिन कम है. जेल में संजू बाबा कैदियों के लिए रेडी जॉकी का काम करते थे.
ट्विटर पर भी ट्रेंड में संजय दत्त
इस बीच सोशल मीडिया पर बुधवार शाम से ही #SanjayDutt ट्रेंड में है. ट्विटर से लेकर फेसबुक तक हर जगह फैंस इस ओर अपनी राय और खुशी जाहिर कर रहे हैं.आज #SanjayDutt के लिए जीवन की सबसे बड़ी रिलीज़! इस शानदार गुरूवार के लिए संजय और उनके सभी Fans को बधाई
— Lokesh Sharma (@_lokeshsharma) February 25, 2016
Scene outside Yerwada Jail. Release formalities to begin anytime soon. #SanjayDutt @ibnlive pic.twitter.com/0TfeVRRuvM
— Shawan Sen (@shawansen) February 25, 2016
#SanjayDutt finally released from Jail today. Well come Baba #mumbaikars waiting for you @RajkumarHirani @SrBachchan pic.twitter.com/VGQSyl6H7H
— Imran Solanki (@imransolanki313) February 25, 2016
Very Happy For #SanjayDutt as he will be back in Films.... ☺ n will be a Good Person.... ☺ pic.twitter.com/Im8YzRP7Xc
— Sankit Hendre (@sankitdreams) February 25, 2016
वर्ष 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों के मामलेे में हथियार रखने के जुर्म में सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त गुरुवार को रिहा हो रहे हैं। इस बात से न सिर्फ उनका पूरा परिवार, बल्कि बॉलीवुड और उनके फैंस में खुशी की लहर है। लेकिन उनकी रिहाई को लेकर दूसरी ओर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
दरअसल उनकी रिहाई से एक दिन पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर सजा में कमी करके समय से पहले रिहा किए जाने के फैसले का चुनौती दी गई है। आरोप लगाया है कि संजय दत्त को सेलेब होने के चलते छूट दी जा रही है।
समाजसेवी प्रदीप भालेकर की ओर से दाखिल जनहित याचिका में उच्च न्यायालय से अनुरोध किया गया है कि वह संजय की सजा में कमी के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को कैंसिल कर दें और अभिनेता को फिर से हिरासत में लिए जाने के आदेश दें ताकि वह उच्चतम न्यायालय की ओर से सुनाई गई अपनी पांच साल की सजा की पूरी अवधि जेल में बिताएं।
याचिकाकर्ता के वकील नितिन सत्पुते की मानें, तो संजय दत्त की सजा में की गई कमी गलत और गैर-कानूनी है। वह कौन-सा अच्छा व्यवहार और आचार-विचार है, जिसे उनकी सजा में कमी का आधार बनाया गया है? मामूली अपराधों के अन्य दोषियों का क्या होगा, जो सालों से जेल में सड़ रहे हैं। उनके परिजनों ने भी सजा में कमी की अर्जियां दाखिल कर रखी हैं, लेकिन उन पर कोई उचित आदेश नहीं दिया गया। इसलिए, क्योंकि वो आम आदमी हैं। उनकी पहुंच ऊपर तक नहीं है।
गौरतलब है कि संजय ने मई 2013 में उस समय आत्मसमर्पण किया था, जब उच्चतम न्यायालय ने 1993 के सिलसिलेवार बम धमाकों के मामलेे में हथियार रखने के जुर्म में सत्र अदालत की ओर से उन्हें सुनाई गई सजा बरकरार रखी थी। संजय अपनी कुल सजा पूरी होने से करीब 103 दिन पहले कल रिहा होंगे। इतना ही नहीं सजा के दौरान संजय दत्त पैरोल में तकरीबन 120 दिन बाहर रहे हैं। सबसे दिसम्बर 2013 में उन्हें 90 दिन की पैराल मिली थी, जबकि उसके बाद 30 दिन का पैराले और मिला था।
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)
Popular Posts
-
भैंसे पीती है बीयर और देती है उम्मीद से ज्यादा दूध
आपने इंसानों को तो बीयर पीते देखा है पर क्या आपने कभी भैंस को बीयर पीते देखा है। नहीं तो हम बता रहे हैं ऐसी भैंसों के बारे में जो न केवल... -
ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में रेलवे ने किया बदलाव
रेल में यात्रा करने वाले लोगों के लिए इंडियन रेलवे ने नया नियम लागू कर दिया है। इस नियम के अनुसार ट्रेन का टिकल खरिदते समय यात्रियों को... -
सउदी जाने वाले इन बातों पर दें ध्यान, JOB के लालच में LIFE न बन जाए नर्क
सउदी अरब जैसे देशों में यदि आप नौकरी करने जा रहे हैं तो इन बातों पर जरूर गौर कर लीजिए। क्योंकि, सउदी अरब में नौकरी की तलाश में जाने वा... -
बांग्लादेश से हार कर एशिया कप से बाहर हुई पाकिस्तानी टीम को जम कर लताड़ा
बांग्लादेश से हारकर एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटरों ने बल्लेबाजों पर जम कर भड़ास निकाली ... -
रेलवे ने यात्रियों के लिए पेश किया ready-to-eat भोजन
यात्रियों को ट्रेनों पर भोजन के व्यापक विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने उनके लिए 'रेडी-टु-ईट' खाद्य वस्तुएं पेश की है... -
बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधीं प्रीति जिंटा
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा से जुड़ी महीनों से उड़ रही अफवाहें अब थमती नज़र आ रही हैं। जी हां, filmfare.com की खबर के मुताबिक प्रीति ...



