Cat-1
Cat-2
Cat-3
Cat-4
Label: अजब गज़ब
जिस मैच में एबी डिविलियर्स खेल रहे हों उस मैच में किसी भी बल्लेबाज के लिए अपनी चमक बिखेर पाना बहुत ही मुश्किल काम होगा. लेकिन क्रिकेट की नवजात टीम के एक बल्लेबाज ने ये काम बखूबी कर दिखाया. इस टी20 वर्ल्ड कप में जब साउथ अफ्रीका का मुकाबला अफगानिस्तान से हुआ तो संयोग से एबी डिविलियर्स ने अफगान गेंदबाजों को क्रिकेट का ककहरा सिखाते हए सिर्फ 29 गेंदों पर 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 64 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 209 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया.
ज्यादातर लोगों को लगा कि अफगानिस्तान की करारी हार तय हैं लेकिन अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने साउथ अफ्रीका को डिविलियर्स के ही अंदाज में जवाब दिया. शहजाद ने महज 19 गेंदों पर 44 रन ठोक डाले और उसमें 5 विशालकाय छक्के शामिल थे. आखिर में अफगानिस्तान ने 172 रन का स्कोर बना लिया. शहजाद इस टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे हैं. यह 28 वर्षीय अफगानी विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को अपना आदर्श मानता है और यकीन मानिए धोनी की ही तरह का हेलिकॉप्टर शॉट भी खेलता है. आइए आपको मिलाते हैं अफगानिस्तान के धोनी से.
मिलिए अफगानिस्तान के धोनी सेः
मोहम्मद शहजाद टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और इस टी20 वर्ल्ड कप में वह अपनी टीम के लिए धोनी की तरह ही संकटमोचक साबित हुए हैं. उनमें धोनी की ही तरह दमदार छक्के मारने का दमखम है. भारीभरकम डीलडौल वाले इस क्रिकेटर ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा. अगर इस टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने में सफल रही है तो इसका बड़ा श्रेय मोहम्मद शाहजाद की बैटिंग को जाता है.
आप रिकॉर्ड देख लीजिए, शहजाद इस टी20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने बनाने वालों की लिस्ट में अभी भी नंबर दो पर हैं. उन्होंने इस टी20 वर्ल्डकप में 7 मैचों में एक हाफ सेंचुरी की मदद से 222 रन बनाए और वह भी 140 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से. इस टी20 वर्ल्ड कप में जब-जब टीम को उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने शानदार योगदान दिया. स्कॉटलैंड के खिलाफ क्वॉलिफाइंग राउंड में उन्होंने 61 रन की पारी खेलकर अफगानिस्तान को टॉप-10 में पहुंचने का रास्ता तैयार किया.
कहीं भी जाने के लिए लोगों को कितनी प्लानिंग करनी पड़ती है। रेल या प्लेन का किराया, होटल का रेंट आदि सभी खर्चे को ध्यान में रखते हुए हम अपना सफर प्लान करते हैं। सोचिए अगर आपको खर्च करने की जगह उल्टा पैसा मिले तो क्या बात होगा। साथ में अगर फ्री में बियर मिल जाए तो इससे बड़ी खुशी की कोई बात ही नहीं सकती।
फ्लोरिडा की 'World of Beer' बियर कंपनी को 3 ऐसे ही लोगों की खोज है, जो देशभर में घूमकर बियर फेस्टिवल में भाग लें और बियर के शॉट्स ले कर उसके बारे में सोशल मीडिया, ब्लॉग पर अपने अनुभव लिखें। इसके लिए कंपनी आपको 12000 डॉलर भी देने को तैयार है।
कंपनी के अनुसार "हमें ऐसे इंटर्न्स की तलाश है, जो गलियों में घूमकर स्ट्रीट फूड्स के अलावा स्थानीय बियर बारे में पता लगाये और उनसे जुड़े अपने अनुभव, वीडियो, फ़ोटोज़, ब्लॉग, ट्वीटर, फेसबुक के ज़रिये साझा करे"।
वर्ल्ड टी20 के सबसे बड़े मुकाबले में 19 मार्च को चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के सामने होंगी। इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमी अर्थ आवर के चलते धर्मसंकट में फंस सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में शाम 7.30 बजे से शुरु होगा। इसी दिन अर्थ आवर डे भी है जिस कारण सभी लोग एक घंटे के लिए अपने घर में सभी बिजली के उपकरणों को बंद कर देते हैं। शनिवार को मैच के दौरान अर्थ आवर 8.30 से 9.30 बजे तक होगा और ऐसे में लोगों को इस मैच के शानदार पलों से दूर रहना पड़ सकता है।
पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले अर्थ आवर को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सभी लोग अर्थ आवर कैम्पन में शामिल हों और इकट्ठे होकर एक ही स्क्रीन पर मैच देखें।
अपने पिता के इलाज के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दो मासूमों ने एक खत लिखा है। पीएमओ ने तुरंत इस खत पर कार्रवाई करते हुए कानपुर प्रशासन को पत्र लिखा। इसके बाद बच्चों के बीमार पिता का इलाज तुरंत शुरू हो गया।
स्कूली यूनिफॉर्म की सिलाई का काम करने वाले नौबस्ता के संजय गांधी नगर के सरोज मिश्रा को पिछले दो साल से अस्थमा है और बीमारी की वजह से घर के आर्थिक हालात भी ठीक नही है। उनके बेटे सुशांत जिसकी उम्र 13 साल है और तनमय जिसकी उम्र आठ साल है।
उनकी पढ़ाई भी ठीक से नही हो पा रही है। घर के हालात से परेशान दोनों भाईयों ने 28 जनवरी को प्रधानमंत्री को एक खत लिखा की शायद उसकी मदद को प्रधानमंत्री जी आगे आए और हुआ भी ठीक वैसा ही।
अब तनमय और सुशांत के पिता का इलाज जिला अस्पताल उर्सला में चल रहा है और परिवार वाले काफी खुश है कि पिता की तबियत और घर के हालात दोंनो जल्द ठीक हो जाएगें।
आपने इंसानों को तो बीयर पीते देखा है पर क्या आपने कभी भैंस को बीयर पीते देखा है। नहीं तो हम बता रहे हैं ऐसी भैंसों के बारे में जो न केवल बीयर पीती हैं बल्कि इसे पीने के बाद दूध भी ज्यादा देती हैं। इन्हें बीयर तैयार करने के बाद बचा मलबा खिलाया जा रहा है। लोगों का मानना है कि जब से उन्हें बीयर का मलबा खिलाया जा रहा है तब से ही इनकी दूध की मात्रा बढ़ गई है। और भैंसे दो से तीन लीटर तक ज्यादा दूध दे रहीं हैं।
पचास फीसद से ज्यादा भैंस को बीयर का मलबा खिलाया जा रहा है। बता दें कि बीयर जौ से तैयार होता है। बीयर तैयार करने के बाद जो मलबा निकलता है। उसी को किसी भी चीज में मिलाकर उन्हें खिलाया जाता है। यह सही है कि नहीं इस पर भी लोगों की राय बंटी हुई है। पशु जानकारों की माने तो जौ में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की काफी मात्रा होती है, जिससे दूध बढ़ाने में मदद मिलती है।
सउदी अरब जैसे देशों में यदि आप नौकरी करने जा रहे हैं तो इन बातों पर जरूर गौर कर लीजिए। क्योंकि, सउदी अरब में नौकरी की तलाश में जाने वाले भारतीयों की हालत बहुत खराब है। हाल में यूपी का मोहम्मद जासिम पैसे कमाने की लालच में सउदी गया था, लेकिन परिवार के पास उसकी मौत की खबर आई। हालत ये है कि परिजनों को अभी तक उसकी लाश भी नहीं मिली है।
इन बातों का का रखें ध्यान, वरना पड़ जाएंगे फेर में…
-सउदी में ड्राइवर की नौकरी कर रहे यूपी के रामेंद्र ने बताया कि अरब देशों में अच्छी नौकरी का लालच देकर लाखों वसूलने वाले दलालों से बचना चाहिए।-पासपोर्ट बनवाने के बाद कोई प्लेसमेंट एजेंसी वहां जिस जॉब का आपसे वादा कर रही हो, उसके बारे में पूरी जांच-पड़ताल करें।
-अरब देश में रहने वाले अपने किसी परिचित से जॉब की पड़ताल करवाएं।
-इसके साथ ही प्लेसमेंट एजेंसी के इतिहास के बारे में भी वहां जाने वाले परिचित लोगों से पूछताछ कर लें।
ऐसे होता है धोखा
प्लेसमेंट एजेंसियां ड्राइवर, खलासी, मेडिकल स्टोर आदि में नौकरी के नाम पर लोगों को फंसाती हैं।-जब लोग सऊदी जाते हैं तो उनसे वहां भेड़ और बकरियां आदि चरवाई जाती हैं।
-ऐसे में अपने किसी जानने वाले से ही नौकरी के लिए बात करवाएं और वीजा आदि की फॉर्मलिटी पूरी करें।
क्या कहते हैं प्लेसमेंट सर्विसेज के लोग
अरब अल इमीरेट प्लेसमेंट सर्विसेज के हबीबुल्लाह ने बताया कि अक्सर गांवों में रहने वाले युवा पहले दलालों के माध्यम से पासपोर्ट बनवाते है, इससे बचना चाहिए।-इसके बाद प्लेसमेंट कंपनियों के नौकरी की चाह में चक्कर काटने लगते हैं।
-कई प्लेसमेंट एजेंसियां लोगों को बेवकूफ बनाकर सिक्युरिटी मनी के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लेती हैं, जबकि ऐसा कोई चलन नहीं है।
-अपना पासपोर्ट भूलकर भी किसी एजेंट को न दें, वरना आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है।
सउदी जाने से पहले सरकारी हेल्पलाइन से लें मदद
उन्होंने बताया कि अगर आप सऊदी जा रहे हों तो वहां की सरकारी हेल्पलाइन और इंडियन एम्बेसी की गाइडलाइन की जानकारी कर लें, ताकि इमरजेंसी सिचुएशन में आपके काम आ सके।-इमेरजेसी में कोई भी व्यक्ति सउदी अरब में मिनिस्ट्री ऑफ लेबर (labor) से संपर्क कर सकता है।
-सउदी पहुंचकर अपने परिवार से समय-समय पर बातचीत करते रहें, जिससे उन्हें आपकी खैरियत की जानकारी होती रहे।
   
अमरीका में एक लालची लड़की को सबक सिखाने वाला प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जोश पेलर लिन ने बनाया है। वीडियो में कैलिफोर्निया में कैफे के बाहर एक लड़की अकेली बैठी है। तभी फ्लोरल प्रिंट की शर्ट, लाउंज पैंट और हैट पहने हुए वीडियो एक्टर जोश उसके पास आता है। वो लड़की से कहता है, तुम बहुत खूबसूरत हो। क्या हम कहीं और चल सकते हैं?

गरीब को किया ना, अमीर से कहा- आई एम सिंगलइस पर लड़की मना करते हुए कहती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड है। वह किसी अनजान शख्स को नंबर नहीं देती। रिजेक्ट होने के बाद लड़का कैफे के अंदर चला जाता है। 10 मिनट बाद उसी लड़की के पास एक मर्सडीज रुकती है, जिसमें से सूट पहने एक लड़का बाहर निकलता है। वो लड़की के पास जाकर फ्रेंडशिप करने की कोशिश करता है। लड़का उससे ब्वॉयफ्रेंड के बारे में पूछता है तो लड़की मना कर देती है। वह कहता है, मेरा आज रात का कोई प्लान नहीं है और क्या तुम मेरे साथ एक ड्रिंक लेना पसंद करोगी?

फिर ऐसा मिला करारा जवाबइससे पहले लड़की कुछ कहे। लड़का बताता है कि उसके बॉस ने यहां बुलाया है। इतने में जोश कैफे से बाहर निकलता है और सूट वाला लड़का जोश को कार की चाबी देकर कहता है, बॉस मैंने कार धुलवा दी है। आपकी जैकेट कार में है। इसके बाद वह लड़का अपनी शर्ट उतार कर जैकेट पहनता है और हैट उतारकर बाल ठीक करता है। ये नजारा देख लड़की चौंक जाती है और जोश के पीछे भागकर उसके साथ घूमने के लिए कहती है। इस पर जोश कहता है, मुझे झूठे लोगों और गोल्ड डिगर्स से सख्त नफरत है। मुझे तुम्हारे लिए बहुत बुरा लग रहा है। इतना कहकर वह कार में बैठकर चला जाता है।
Subscribe to:
Posts
(
Atom
)
Popular Posts
-
भैंसे पीती है बीयर और देती है उम्मीद से ज्यादा दूध
आपने इंसानों को तो बीयर पीते देखा है पर क्या आपने कभी भैंस को बीयर पीते देखा है। नहीं तो हम बता रहे हैं ऐसी भैंसों के बारे में जो न केवल... -
ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में रेलवे ने किया बदलाव
रेल में यात्रा करने वाले लोगों के लिए इंडियन रेलवे ने नया नियम लागू कर दिया है। इस नियम के अनुसार ट्रेन का टिकल खरिदते समय यात्रियों को... -
सउदी जाने वाले इन बातों पर दें ध्यान, JOB के लालच में LIFE न बन जाए नर्क
सउदी अरब जैसे देशों में यदि आप नौकरी करने जा रहे हैं तो इन बातों पर जरूर गौर कर लीजिए। क्योंकि, सउदी अरब में नौकरी की तलाश में जाने वा... -
बांग्लादेश से हार कर एशिया कप से बाहर हुई पाकिस्तानी टीम को जम कर लताड़ा
बांग्लादेश से हारकर एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटरों ने बल्लेबाजों पर जम कर भड़ास निकाली ... -
रेलवे ने यात्रियों के लिए पेश किया ready-to-eat भोजन
यात्रियों को ट्रेनों पर भोजन के व्यापक विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने उनके लिए 'रेडी-टु-ईट' खाद्य वस्तुएं पेश की है... -
बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधीं प्रीति जिंटा
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा से जुड़ी महीनों से उड़ रही अफवाहें अब थमती नज़र आ रही हैं। जी हां, filmfare.com की खबर के मुताबिक प्रीति ...






